हमले में घायल रोशन माली से मिले महासभा पदाधिकारी, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन।

Apr 28, 2026 - 17:41
 0  226
हमले में घायल रोशन माली से मिले महासभा पदाधिकारी, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन।

हमले के बाद जिंदगी की जंग लड़ रहे रोशन माली, समाज ने बढ़ाया सहारा

भीलवाड़ा। राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाललाल माली ने उदयपुर स्थित गीतांजलि हॉस्पिटल में इलाजरत माली समाज के सोशल मीडिया प्रभारी रोशन माली से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी।

इस दौरान उन्होंने अब तक हुए इलाज की जानकारी ली और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

उल्लेखनीय है कि 9 मार्च को रोशन माली पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें उच्च उपचार के लिए केशव हॉस्पिटल रेफर किया गया। यहां उनके पैर की कई हड्डियां टूटने के कारण जटिल ऑपरेशन किया गया।

उपचार के दौरान निमोनिया की शिकायत होने पर उन्हें आगे रेफर कर उदयपुर के गीतांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां निमोनिया के साथ-साथ हाथ के फ्रैक्चर का भी ऑपरेशन किया गया।

 चिकित्सकों के अनुसार अब घुटने और कान के पर्दे से संबंधित ऑपरेशन भी होना बाकी है।

मुलाकात के दौरान गोपाललाल माली ने डॉक्टरों से भी बातचीत कर उचित इलाज सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

इससे पूर्व महासभा के जिला अध्यक्ष भैरूलाल माली, जिला महामंत्री सत्यनारायण माली, समाजसेवी नानूराम गोयल एवं संपत बुलीवाल ने भी रोशन माली से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow