भीलवाड़ा नगर निगम: उपनगर पुर से शुरू होकर पुर में ही खत्म
भीलवाड़ा। नगर निगम के वार्ड परिसीमन में उपनगर पुर की एक खास स्थिति है। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 1 से शुरुआत उपनगर पुर से होती है और वार्ड क्रमांक 70 भी उपनगर पुर में ही आता है।
उपनगर पुर में नगर निगम के कुल चार वार्ड शामिल हैं। इनमें वार्ड संख्या 1, 2, 3 और 70 शामिल हैं। इन चारों वार्डों में अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार आरक्षण निर्धारित किया गया है।
वार्ड संख्या 1 सामान्य, वार्ड संख्या 2 अनुसूचित जाति (एससी), वार्ड संख्या 3 सामान्य, जबकि वार्ड संख्या 70 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) महिला के लिए आरक्षित है।
इस तरह नगर निगम के वार्ड क्रमांक 1 से लेकर 70 तक के क्रम में उपनगर पुर की राजनीतिक और प्रशासनिक स्थिति विशेष नजर आती है। एक ओर नगर निगम की वार्ड संख्या 1 पुर से शुरू होती है, वहीं दूसरी ओर वार्ड संख्या 70 भी पुर में ही स्थित है।
स्थानीय लोगों के बीच वार्डों के आरक्षण और परिसीमन को लेकर चर्चा बनी हुई है। आने वाले नगर निगम चुनावों में इन चारों वार्डों की भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
What's Your Reaction?







