ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन।
ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन।
आसींद।उपखंड क्षेत्र की कटार पंचायत मुख्यालय पर स्थित आसण महादेव मंदिर से पुजारी को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी परमजीत सिंह को दिया ज्ञापन ।
ज्ञापन में बताया कि कटार एवं मेेंंछो का बाड़िया पटवार हल्का उपखंड क्षेत्र आसींद में आसण का स्थान देह के नाम की खातेदारी कृषि भूमि स्थित है, जिसको पूर्व में चोमुखा नाथ महादेव लादूवास तहसील माडल से संचालित किया जा रहा है ।
उक्त कृषि भूमि लादूवास आसण ट्रस्ट द्वारा उपयोग उपभोग में ली जा रही है, यह उक्त भूमि को गज्जू नाथ पिता नाथू नाथ गुरु नेनु नाथ द्वारा आसण को पुजारी नियुक्त किया गया था ।
परंतु पुजारी गज्जू नाथ द्वारा आसण का सही तरीके से संचालित नहीं करने एवं भूमि को खुर्द बुद्ध करने से तथा चरस गांजा एवं अन्य आवारा पशुओं की खरीद फ्ररोकत करने का व्यापार चालू कर दिया था तथा मंदिर में भी गाँव वालों एवं अन्य दर्शनार्थियों के साथ लड़ाई झगड़ा गाली गलौज एवं मारपीट करने लग गया।
जिससे गांव वालों द्वारा पूर्व में लादूवास आसण ट्रस्ट को प्रार्थना पत्र लिखकर उक्त गज्जू नाथ को हटाने का निवेदन 12 खेड़ा के लोगों द्वारा किया जा चुका है।
यह उक्त गज्जू नाथ द्वारा आसन की भूमि को खुर्द बुद्ध कर रहा है तथा लोगों को स्टांप पर विक्रय कर नाम निष्पादित कर आसण की जमीन को बेच रहा है तथा उसके पैसों का दुरुपयोग कर अपने शौक मौज में खर्च कर रहा है। जिससे गांव वालों को भारी आक्रोश व्याप्त है।
गज्जू नाथ को वहां से हटाया जाना जनहित में आवश्यक है अगर सात दिवस के अंदर पुजारी गजनाथ को नहीं हटाया गया तो ग्रामीण जन आंदोलन के बाधय दिए होना पड़ेगा।
What's Your Reaction?







