आरनी के शोयब रंगरेज ने पूरी की भारतीय सेवा की ट्रेनिंग
23 जून को निकलेगी भव्य स्वागत रैली
चित्तौड़गढ़।
जिले के आरनी गांव के होनहार युवा शोएब रंगरेज ने भारतीय सेना की छह माह की कठिन सैन्य ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली है। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद पहली बार गांव लौटने पर ग्रामीणों में खुशी और गर्व का माहौल है।
शोएब रंगरेज, पुत्र कल्लू मोहम्मद, की इस उपलब्धि पर 23 जून को गांव में भव्य स्वागत रैली एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। रैली दोपहर 3 बजे राशमी पंचायत समिति से शुरू होकर आरनी बस स्टैंड तक निकाली जाएगी। इस दौरान बैंड-बाजों, तिरंगों और देशभक्ति नारों के साथ वीर जवान का स्वागत किया जाएगा।
अध्यापक बालकराम खटीक ने कहा कि शोएब की सफलता गांव के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और इससे अधिक युवा सेना में भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित होंगे। ग्रामीणों ने भी इसे पूरे गांव के लिए गौरव का क्षण बताया।
मीडिया प्रभारी मोहम्मद अशरफ रंगरेज मोखुंदा ने बताया कि
समारोह में शोएब रंगरेज के साथ उनके प्रशिक्षक दिनेश चंद्र जाट, डायरेक्टर फ्यूचर फौजी डिफेंस एकेडमी, का भी सम्मान किया जाएगा।
आयोजन के दौरान देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
इस अवसर पर सरपंच मनीष कुमार खटीक ,,मोहम्मद शरीफ ,भेरू लाल सुथार,मनोहर गिरी ,गोस्वामी, रोशन लाल जाट, मधुसूदन शर्मा, शिवशंकर पाराशर,
मनोहर लक्षकार ,मुकेश खटीक , सलीम मोहम्मद, सत्य प्रकाश बेरवा, गौरी शंकर बैरवा, दीनबंधु जाट, अनीशा रंगरेज, गोविंद पाराशर, यासीन मोहम्मद, तौफीक मोहम्मद, अंजील मोहम्मद, शौकत हुसैन, पप्पू मोहम्मद, सहित सैकड़ो ग्रामीणों एवं सभी समाज वर्गों की उपस्थिति रहेगी।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं एवं आसपास के गांवों के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
What's Your Reaction?







