खबर का असर: वार्ड 31 में जागी सुध, एमडी नगर की बदहाल सड़क पर डलवाई रोड़ी
गड्ढों से परेशान लोगों को मिली अस्थायी राहत, प्रत्याशी मिथलेश सैनी ने करवाई मरम्मत की पहल
कोटपूतली। वार्ड नंबर 31 स्थित एमडी नगर की बदहाल सड़क को लेकर ‘हमसब वॉइस’ में खबर प्रकाशित होने के बाद अब सड़क की समस्या पर पहल शुरू हुई है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों को भरने के लिए वार्ड 31 की प्रत्याशी मिथलेश सैनी की ओर से रोड़ी-मलबा डलवाया गया, जिससे फिलहाल स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को कुछ राहत मिली है।
एमडी नगर की सड़क लंबे समय से खराब हालत में थी। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भरने से समस्या और बढ़ने की आशंका बनी हुई थी।
सड़क की बदहाली को लेकर ‘हमसब वॉइस’ में खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई। खबर सामने आने के बाद वार्ड प्रत्याशी मिथलेश सैनी की ओर से सड़क की सुध लेते हुए गड्ढों में रोड़ी डलवाकर उन्हें भरने की पहल की गई। स्थानीय लोगों ने इसे फिलहाल राहत देने वाला कदम बताया।
स्थायी निर्माण की मांग बरकरार
हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि रोड़ी डालकर गड्ढे भरना अस्थायी समाधान है। सड़क का समतलीकरण कर उसका स्थायी एवं पक्का निर्माण कराया जाना जरूरी है, ताकि बारिश के दौरान सड़क फिर से खराब न हो और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
स्थानीय लोगों के अनुसार नगर परिषद चुनाव के दौरान सड़क, नाली, पेयजल, सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं के मुद्दे प्रमुखता से उठ रहे हैं। ऐसे में एमडी नगर की सड़क का स्थायी निर्माण क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग बनी हुई है।
फिलहाल खबर के बाद सड़क पर रोड़ी डलने से लोगों को राहत मिली है, लेकिन अब क्षेत्रवासियों की नजर स्थायी सड़क निर्माण की पहल
पर है।
What's Your Reaction?







