अनूपगढ़ में उत्साह पूर्वक मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस,

Jun 21, 2026 - 11:06
 0  4
अनूपगढ़ में उत्साह पूर्वक मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस,

योग के बताए लाभ, विभिन्न योगासनों क करवाया अभ्यास*

अनूपगढ़ ।

पब्लिक पार्क अनूपगढ़ में आज रविवार 21 जून को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही उत्साह और उल्लास पूर्वक मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर आमजन में काफी उत्साह दिखाई दिया। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ आयुर्वेद के जनक धनवंतरी देव के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

योग नोडल अधिकारी डॉक्टर सीमा चौहान ने बताया कि इस बार योग दिवस 'योगा फ़ॉर हेल्थी एजिंग" थीम पर मनाया गया है।

इस अवसर पर योग गुरु हनुमान पूनिया के द्वारा योग के विभिन्न आसन्नो, प्राणायाम और ध्यान क्रियाओं का अभ्यास करवाया गया। प्रतिभागियों ने अपने तन, मन और आत्मा को स्वस्थ रखने के लिए योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

योग गुरु ने कहा कि योग अत्यंत उत्तम साधन है। प्रतिदिन प्राणायाम करने से हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जो हमें सभी बीमारियों से दूर रखने का कार्य करती है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित आमजन को मुकेश शर्मा के द्वारा मतदान करने की भी शपथ दिलवाई गई है।

आयुर्वेद ब्लॉक प्रभारी और योग नोडल अधिकारी डॉ सीमा चौहान ने बताया कि प्रतिदिन हमे नियमित रूप से योग करना चाहिए क्योंकि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिये लाभदायक है।

मानव और प्रकृति के बीच मे सामंजस्य स्थापित करने का योग सर्वोत्तम साधन है। इसलिये बीमारी की रोकथाम और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और जीवनशैली सम्बन्धी विकारों के प्रबंधन के लिये जाना जाता है। योग हमारी जीवनशैली में परिवर्तन लाकर हमारे अंदर जागरूकता उत्पन्न करता है।

डॉक्टर सीमा चौहान ने बताया कि प्रतिदिन प्रातः जल्दी उठकर शौचादि से निवृत होकर खाली पेट शांत वातावरण में योग करना अत्यंत लाभदायक होता है। योग करते समय हमें हल्के व आरामदायक वस्त्र पहनने चाहिए।योग करने के बाद कम से कम 30 मिंट पश्चात स्नान और आहार ग्रहण कर सकते है।

डॉ सीमा चौहान ने बताया कि हृदयरोग सम्बन्धी रोगियों,मुधमेह रोगियों, गर्भवती महिलाओं,पुरानी बीमारी से ग्रस्त मरीजों को चिकित्सक की सलाह से योग करना चाहिए।

आज इस अवसर पर योग नोडल अधिकारी डॉ सीमा चौहान, तहसीलदार दिव्या चावला, सीबीईओ पंकज जांगिड़, एसएचओ ईश्वर जांगिड़, योग प्रशिक्षक हनुमान पुनिया, ईओ मनीष कुमार पारीक, कलावती, नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष प्रियंका बैलान, पूर्व एमएलए सन्तोष बावरी, मोहित छाबडा, मुकेश शर्मा,भारत विकास परिषद के राजेन्द्र गौड़, नीतू राठौड़, रमेश चुघ, भारत स्काउट-गाइड, महक फॉउंडेशन के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल सहित काफी संख्या में आमजन और कार्मिक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow