भारतीय सेना की ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटेंगे दिनेश माली

Jun 21, 2026 - 16:13
Jun 21, 2026 - 16:14
 0  122
भारतीय सेना की ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटेंगे दिनेश माली

22 जून को होगा भव्य स्वागत

भीलवाड़ा।

मांडलगढ़ क्षेत्र के गेनोली गांव के युवा दिनेश माली ने भारतीय सेना की छह माह की कठिन सैन्य ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूर्ण कर जिले और गांव का नाम गौरवान्वित किया है। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद पहली बार अपने गांव लौट रहे दिनेश के स्वागत को लेकर ग्रामीणों में उत्साह और गर्व का माहौल है।

ग्रामीणों द्वारा 22 जून सोमवार को दिनेश माली के सम्मान में भव्य स्वागत एवं सम्मान रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली प्रातः 9 बजे मांडलगढ़ बस स्टैंड से बैंड-बाजों और देशभक्ति के नारों के साथ शुरू होकर गेनोली गांव पहुंचेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और समाजजन शामिल होंगे।

सत्यनारायण माली ने बताया कि दिनेश माली की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी सफलता से अन्य युवाओं में भी भारतीय सेना में भर्ती होकर राष्ट्र सेवा का जज्बा मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि सेना में चयन और सफल प्रशिक्षण केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे गांव के लिए गर्व का विषय है।

ग्रामीणों ने इसे गेनोली गांव के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से स्वागत समारोह में भाग लेने की अपील की है। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी, जिससे माहौल राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग जाएगा।

भारतीय सेना में शामिल होकर दिनेश माली ने न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनके सम्मान में आयोजित यह कार्यक्रम युवा पीढ़ी को देश सेवा के लिए प्रेरित करने का संदेश देगा। ????????????????

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow