आयुर्वेदिक अस्पताल निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

Jun 16, 2026 - 16:21
 0  29
आयुर्वेदिक अस्पताल निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

बनेड़ा।

पंचायत समिति बनेड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खेड़लिया के ग्राम कालासांस के सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल भवन के निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों ने शाहपुरा-बनेड़ा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की है।

स्थानीय निवासी सुखदेव माली ने बताया कि ग्राम कालासांस स्थित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल भवन लंबे समय से जर्जर अवस्था में है। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि पुराने भवन को पूरी तरह हटाकर नए सिरे से मजबूत निर्माण कराया जाएगा, लेकिन वर्तमान में पुराने और कमजोर ढांचे पर ही निर्माण कार्य किया जा रहा है।

 उन्होंने कहा कि यदि समय रहते निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच नहीं करवाई गई तो भविष्य में मरीजों एवं अस्पताल स्टाफ की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

माली ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच करवाकर मानकों के अनुरूप नया एवं सुरक्षित अस्पताल भवन बनवाने की मांग की।

ग्रामीणों ने विधायक से आग्रह किया कि जनस्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर स्थायी समाधान सुनिश्चित कराया जाए। ज्ञापन पर गांव के कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर भी किए गए हैं।

ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि जनहित से जुड़े इस मामले में प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि उचित कार्रवाई कर गांववासियों को राहत प्रदान करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow