वार्ड-3 से निर्दलीय प्रत्याशी प्रेम विश्नोई के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ
भीलवाड़ा।
नगर निगम चुनाव को लेकर शहर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में वार्ड नंबर 3 से निर्दलीय उम्मीदवार प्रेम विश्नोई के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ मूंदड़ा हॉस्पिटल के पास किया गया।
कार्यालय शुभारंभ से पहले विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद उपस्थित समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी प्रेम विश्नोई को शुभकामनाएं दीं।
प्रेम विश्नोई ने कहा कि वे वार्ड के विकास, मूलभूत सुविधाओं और आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने के लिए चुनाव मैदान में हैं।
कार्यालय शुरू होने के साथ ही वार्ड में चुनाव प्रचार और जनसंपर्क अभियान को गति देने की तैयारी शुरू हो गई है। वार्ड नंबर 3 में निर्दलीय प्रत्याशी के कार्यालय शुभारंभ के साथ चुनावी माहौल और अधिक गर्माने लगा है।
What's Your Reaction?







