*पीथास में कांवड़ियों ने किया नर्मदेश्वर महादेव का जलाभिषेक*

Aug 25, 2026 - 13:11
 0  72
*पीथास में कांवड़ियों ने किया नर्मदेश्वर महादेव का जलाभिषेक*

मांडल /भीलवाड़ा।

मांडल तहसील के पीथास ग्राम में सावन के अंतिम सोमवार को मातृकुंडिया से पीथास बस स्टैंड स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर तक पावन कांवड़ यात्रा निकाली गई।

 कांवड़ियों द्वारा मातृकुंडिया से लाए गए पवित्र जल से भगवान नर्मदेश्वर महादेव का विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक किया गया।

कांवड़ यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पहुंची।

 इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु डीजे की भक्ति धुनों पर झूमते-गाते हुए तथा ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ यात्रा में शामिल हुए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह एवं उमंग का माहौल देखने को मिला। जलाभिषेक के पश्चात रात्रि में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम के अंत में भगवान भोलेनाथ को खीर का भोग अर्पित किया गया तथा श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। धार्मिक आयोजन से पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow