सर्वेश्वर महादेव मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव मनाया धूमधाम से
मेनपुरीया ।
बलराम नगर में सर्वेश्वर महादेव मंदिर पर रविवार शाम को अत्रकूट महोत्सव का भव्य आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ।
, पूर्व सरपंच बालाराम माली ने बताया की इस अवसर पर सर्वेश्वर महादेव महाराज को अन्नकूट का भोग लगाया गया।
मंदिर परिसर को दीपों एवं रंग बिरंगी विद्युत सजावट से आकर्षक रूप दिया गया।
पूरे दिन विशेष पूजा अर्चना एवं भजन संकीर्तन चलते रहे।
शाम को विधि - विधान पूर्वक अन्नकूट का भोग लगाया गया, जिसके पश्चात श्रद्धालुओ ने भक्ति और भावनाओं से अन्नकूट प्रसादी का आनंद लिया।
आयोजन के दौरान भक्तों के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति ,उत्साव और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
बलराम नगर सिद्धेश्वर महादेव समिति और सभी ग्राम वासियों ने अन्नकूट प्रसाद का लाभ लिया।
What's Your Reaction?







