ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता में एक बार फिर गुलमंडी विद्यालय की छात्राओं ने लहराया परचम

Oct 28, 2025 - 15:12
 0  93
ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता में  एक बार फिर गुलमंडी विद्यालय  की छात्राओं ने लहराया परचम

भीलवाड़ा । खेल जगत की दुनिया में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गुलमंडी की छात्राओं ने ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया ।

गुलमंडी विद्यालय की छात्रा नेहा खटीक (भार -44 kg) व दुर्गा माली (भार +68 kg ) का 19 वर्ष में चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ ।

 विद्यालय की संस्था प्रधान  सुनीता जीनगर, खेल प्रभारी  छोटी जाटोलिया, टीम प्रभारी  चंदा बांगड़ व समस्त विद्यालय परिवार ने दोनों छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर उनका तिलक माला व उपहारणा पहनाकर स्वागत किया व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।

साथ ही खेल जगत में विजय होने का आशीर्वाद दिया ।

 गुलमंडी विद्यालय की छात्राएं लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराकर विद्यालय का नाम रोशन कर रही है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow