पदोन्नति के उपरान्त नेमी चंद माली ने संभाला कार्यभार

May 28, 2026 - 17:05
 0  119
पदोन्नति के उपरान्त नेमी चंद माली ने संभाला कार्यभार

कार्यालय सहायक अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग उपखंड गंगापुर में ग्रहण किया पदभार

भीलवाड़ा। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) उपखंड गंगापुर, भीलवाड़ा में पदोन्नति के बाद नेमी चंद माली ने सोमवार 25 मई 2026 को पदभार ग्रहण कर कार्यभार संभाल लिया।

 विभागीय आदेशों के तहत उन्हें अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, के पद पर पदोन्नति एवं पदस्थापित किया गया है।

कार्यालय सहायक अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, उपखंड गंगापुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार राजस्थान सरकार एवं मुख्य अभियंता (प्रशासन) जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जयपुर, के निर्देशानुसार यह नियुक्ति की गई है।

आदेशों के तहत नेमी चंद माली ने सोमवार को पूर्वाह्न कार्यालय पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।

 पदभार ग्रहण करने के बाद विभागीय अधिकारी सहायक अभियंता रवि कुमार जांगिड़, व कनिष्ठ अभियंता अनुराग प्रजापति एवं तकनिकी कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान विभागीय कार्यों को गति देने, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई।

विभागीय सूत्रों के अनुसार नेमी चंद माली, को प्रशासनिक कार्यों का अच्छा अनुभव है तथा उनकी नियुक्ति से विभागीय कार्यप्रणाली को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow