नगर पालिका ईओ के खिलाफ जनता का फूटा गुस्सा

May 28, 2026 - 15:29
 0  17
नगर पालिका ईओ के खिलाफ जनता का फूटा गुस्सा

बाजार बंद रखकर किया प्रदर्शन

गंगापुर

 6 दिनों से सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है ।

सफाई व्यवस्था,कोर्ट चौराहे से कोऑपरेटिव मिल तक अधूरी सड़क के निर्माण,गंगापुर में खराब पड़ी अधिकांश पनघट को चालू कराने,रोड लाइटो को सुचारू रूप से चालू करने एवं गंगापुर के वार्ड संख्या 3 में शौचालय के पास अतिक्रमण को रोकने के लिए नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार मंगल और थाना प्रभारी लीलाधर मालवीय को ज्ञापन दिया गया।

इससे पूर्व संयुक्त व्यापार संघ एवं नगर कांग्रेस कमेटी गंगापुर द्वारा गंगापुर बंद का आह्वान किया गया था ।

अधिकांश व्यापारियों,दुकानदारों ने बंद का समर्थन किया और बाजार बंद रखे ।

नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धीरज चंदेल पूर्व पालिका उपाध्यक्ष लखन काकानी के नेतृत्व में दुकानदारों को गुलाब का फूल देकर बंद के लिए समर्थन मांगा गया ।

 कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नगर पालिका के बाहर कचरा जलाकर नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया ।

ज्ञापन में बताई गई सभी मांगों पर सहमति बन गई ।

अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार मंगल ने बताया कि सफाई कर्मियों एवं नगर कांग्रेस कमेटी की मांगों को मान लिया गया है और जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा ।

 कार्यक्रम में ज्योति देवी नारायण उपाध्याय रणदीप त्रिवेदी पूर्व पालिका उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गहलोत बंसीलाल रेगर जगदीश जीनगर गजेंद्र गहलोत जगदीश वैष्णव बनवारी माली नवरत्न बेरवा ओम प्रकाश माली प्रदीप शर्मा सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow