बारहवें सामूहिक विवाह सम्मेलन में 155 जोड़ों का हुआ निकाह
दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए उमड़ा जनसैलाब
सरवाड़। शहर के किले के चौक में स्थित दारुल उलूम परिसर में चल रहे देशवालियांन समाज के तत्वावधान में 12 वें विशाल सामुहिक विवाह सम्मेलन के दूसरे दिन रविवार की सुबह हजारों लोगो की मौजूदगी में 155 जोड़े विवाह के पवित्र बंधन में बंधकर हमसफ़र बने।
सभी जोड़ों को इस्लामिक शरीयत के मुताबिक निकाह कुबूल करवाकर उनके सफल जीवन एवं मुल्क में अमनचेन ओर खुशहाली की दुआए मांगी गई।
नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद एवं दुआए देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा।
सम्मेलन के सदर अब्दुल अजीज राठोड से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह सम्मेलन स्थल पर निकाह का क्रम शुरू हुआ।
इस दौरान मुस्लिम धर्म के ओलेमाऐ किराम एवं हाफिज साहेब ओर मौलाना साहिबान ने इस्लामिक शरीयत के मुताबिक 155 जोड़ों सम्मेलन की निकाह करवाई।
स्थल पर मौजूद समाज के हजारों महिला पुरुषो ने सभी दूल्हा दुल्हनों को आशीर्वाद ओर दुआए देकर उनके खुशहाल ग्रहस्थ जीवन की कामना की तथा सभी ने मुल्क में अमनचेन ओर खुशहाली की दुआए मांगी द्य सम्मेलन स्थल पर मेले जैसा माहौल नजर आया।
शनिवार एवं रविवार को सम्मेलन स्थल पर आयोजित सामुहिक भोज कार्यक्रम में हजारों लोगों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन एवं स्वादिस्ट भोजन का जमकर लुत्फ़ उठाया।
सम्मेलन स्थल पर सभी व्यवस्था पुख्ता नजर आई वही वोलेटियर एवं समाज के सैकड़ों नवयुवक मेहमानों की खिदमत करते हुए एवं भोजन करवाते हुए चाक चौबंद व मुस्तैद नजर आए।
सम्मेलन स्थल पर सुंदर टेंट लगाकर एवं विद्युत डेकोरेशन कर दुल्हन की तरह सजाया गया तथा पानी, बिजली, सफाई, सुरक्षा, मेडिकल एवं भोजन आदि के पुख्ता इन्तेजाम किए गए।
What's Your Reaction?







