खुलेआम हो रहा है सरवाड में मादक पदार्थ बेचने का धंधा
सफेद पाउडर की लत के अनेक युवक हो चुके हैं शिकार, इस धंधे की बड़ी मछलियां अभी पुलिस की पकड़ से दूर
सरवाड़ ।
शहर में पिछले लंबे समय से मादक पदार्थ के तस्करों द्वारा नशे के सामान धड़ल्ले से बेचकर न केवल जबरदस्त चांदी कुटी जा रही है बल्कि शहर के सैकड़ो युवक अब तक नशे की लत के शिकार होकर बर्बादी के कगार पर पहुंच चुके है लेकिन इस अवैध धंधे की बड़ी मछलियों की गिरेबां तक अभी तक भी सरवाड पुलिस के हाथ नहीं पहुंचे है वही शहर में मादक पदार्थों की बिक्री को लेकर आमजन में जबरदस्त रोष व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार तस्करों द्वारा शहर के दरगाह क्षेत्र, सांपला गेट, नाथ मोहल्ला, खारोल मोहल्ला, बावड़ी आदि क्षेत्र में पिछले लंबे समय से धड़ल्ले से गांजा, चरस, स्मेक आदि बेचकर जबरदस्त चांदी कूटी जा रही है।
मादक पदार्थों के अवैध कार्य में लिप्त तस्कर गांजे, स्मेक आदि को पुडियो में पैक कर अपने आदमियों के माध्यम से महंगे दामो पर बेच रहे है।
शहर के सैकड़ो युवक स्मेक, सफेद पाउडर की लत के शिकार होकर उक्त नशे के आदि हो चुके है।
सरवाड शहर मादक पदार्थों का केंद्र बन चुका है। इस धंधे में लिप्त बड़ी मछलियों की गिरेबां तक सरवाड पुलिस के हाथ नही पहुंचने के कारण बड़े तस्करों के हौसले बुलंद है।
सूत्रों के अनुसार स्मेक सफेद पाउडर को बेचने वाला कथित तस्कर कुछ वर्ष पहले साधारण तरीके से अपना जीवन यापन करता था लेकिन इस तस्कर ने स्मेक ओर सफेद पाउडर के अवैध कारोबार के दम पर लाखों रुपये कमाकर शहर के कई युवाओं को नशे की लत के नरक में धकेल दिया है। साथ ही पुराने तहसील मार्ग नाथ मोहल्ले मे पिछले दिनों से एक नए युवा तस्कर द्वारा भी सफ़ेद पाउडर बेचकर चांदी कुटी जा रही है यइसी तरह शहर के नाथ मोहले, दरगाह क्षेत्र, सांपला गेट, खारोल मोहाला आदि क्षेत्रों में भी गांजे, आदि की बिक्री होती है और नशेड़ियों को आसानी से शहर में नशे का सामान उपलब्ध हो रहा है।
शहर में नशे का कारोबार इसी तरह होता रहा तो भविष्य में कई युवक नशे की लत के शिकार होकर बर्बादी की ओर अग्रसर हो जाएंगे।
अब तक पुलिस द्वारा ऐसे तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही नहीं किए जाने के कारण इस धंधे में लिप्त तस्करों के हौसले बुलंद हो गए।
दरगाह क्षेत्र सहित शहर के कई स्थानों पर नशेड़ी खुलेआम चिलम ओर सिगरेट में गांजा पीते हुए नजर आ जाएंगे।
बहरहाल शहर में गांजा, स्मेक, सफेद पाउडर बेचने वाले तस्कर पुलिस की गिरफ्त से दूर है ओर उनके द्वारा नशे के सामान बेचकर शहर के सैकड़ो युवकों का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है।
आखिर पुलिस के समक्ष ऐसी कोनसी मजबूरी है जिसके चलते वह शहर में हो रहे नशे के अवैध कारोबार का अंत नहीं कर पा रही है।
What's Your Reaction?







