सीमेंट बल्कर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल
दुर्घटना के बाद चालक बल्कर लेकर फरार, पुलिस ने वाहन जब्त किया
बनेड़ा। जयपुर-काकरोली स्टेट हाईवे संख्या 12 पर गुरुवार सुबह दाल मिल के पास सीमेंट के बल्कर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार माताजी का खेड़ा निवासी जगदीश ढोली (52) अपने पुत्र राहुल (23) के साथ बाइक से शाहपुरा की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दाल मिल के पास सामने से आ रहे सीमेंट बल्कर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पिता-पुत्र को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। दुर्घटना के बाद बल्कर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक एवं बल्कर को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी
है।
What's Your Reaction?







