अखंड भारत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
केकड़ी
इम्मानुएल मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल केकड़ी द्वारा मतदाता जागरूकता सप्ताह के तहत अखंड भारत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
मन में भारत को अखंड भारत बनाने की सोच को लेकर सभी विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोली बनाई ।
संस्थापक द्वारा सभी को इसके संदर्भ में अभिप्रेरित किया ।
इस सप्ताह के संयोजक प्रतीक जैन ने बताया कि आगामी कार्यक्रम के रूप में पर्यावरण संरक्षण पर रैली निकाली जाएगी और बालिका शिक्षा को लेकर नुकक्ड नाटक भी किया जाएगा ।
What's Your Reaction?







