दीपावली के पर्व के मद्देनजर पुलिस ने किया शहर में फ्लैग मार्च

सरवाड
शहर में मनाए जाने वाले दीपावली के पर्व के मद्देनजर सोमवार की शाम क्षेत्रीय पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने शहर में फ्लैग मार्च किया। इस सन्दर्भ में मिली जानकारी के अनुसार दीपावली एवम गोवर्धन के पर्व के मद्देनजर शहर में शांति एवम कानून व्यवस्थाए बनाए रखने के लिए डिप्टी हर्षित शर्मा के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने शहर के चमन चोराया, लिंक मार्ग, रोडवेज बस स्टैंड, सदर बाजार, किले का चोक, दरगाह क्षेत्र, नाथ मोहल्ला आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान सरवाड थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद सहित पुलिस के अधिकारी एवम जवान मौजूद थे।
What's Your Reaction?






