सरवाड में भाजपा के दूसरे गुट ने बनक्या रानी मन्दिर परिसर में मनाई दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

Sep 26, 2024 - 10:16
 0  229
सरवाड में भाजपा के दूसरे गुट ने बनक्या रानी मन्दिर परिसर में मनाई दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

सरवाड में भाजपा के दूसरे गुट ने बनक्या रानी मन्दिर परिसर में मनाई दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

भाजपा के पूर्व महामंत्री राधेश्याम पोरवाल ने दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर दिखाई अपनी ताकत

दो गुटों में बटी भाजपा को नुकसान की आशंका

कार्यक्रम में उपेक्षित कार्यकर्ताओ की उमड़ी भीड़

सरवाड

शहर की दक्षिण दिशा में स्थित बनक्या रानी के मंदिर परिसर में बुधवार की शाम भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री राधेश्याम पोरवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपाइयो ने जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई वही मौके पर मौजूद भाजपा नेता श्री पोरवाल सहित कार्यकर्ताओ ने पार्टी के कार्यक्रमो की सूचना नही देने के मामले में अपनी उपेक्षा को लेकर नाराजगी प्रकट की। जानकारी के अनुसार भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री राधेश्याम पोरवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के फोटो चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया वही उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री पोरवाल कहा की पिछले दिनों से पार्टी के कार्यक्रमो के मामले में कार्यकताओ को सूचना नही दी जा रही है तथा उन्होंने कहा की भाजपा किसी की बपौती नही है ओर इस पार्टी में कई आए और कई चले गए। श्री पोरवाल ने कहा की पार्टी व संगठन पर सभी कार्यकर्ताओं का अधिकार है लेकिन पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओ ओर नेताओ को संगठन द्वारा पार्टी के कार्यक्रमो की सूचना नही देकर कार्यकर्ताओ की उपेक्षा की जा रही है जो गलत है। उक्त जयंती कार्यक्रम के मौके पर पूर्व जिला महामंत्री राधेश्याम पोरवाल ने कार्यकर्ताओं की भीड़ एकत्रित कर अपनी ताकत दिखाई। शहर में बुधवार को पंडित दीन दयाल जयंती के मौके पर भाजपा के नेता व कार्यकर्तागण दो गुटों में बटे हुए नजर आए। उल्लेखनीय है की शहर में लंबे समय से भाजपा के वरिष्ठ नेता राधेश्याम पोरवाल गुट के ही अधिकांशतया मण्डल अध्यक्ष बनते आ रहे थे लेकिन विगत बार प्रदेश और जिला नेतृत्व द्वारा भाजपा के पार्षद प्यारेलाल खटीक को सरवाड भाजपा मंडल अध्यक्ष बना दिया था ओर सम्भवत यही से भाजपा के कार्यकर्ता दो गुटों में बट गए ओर इसका परिणाम आज पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर देखने को मिला। यदि जिला संगठन द्वारा समय रहते हुए डेमेज कंट्रोल नही किया गया तो पार्टी में हुई गुटबंदी आगामी समय मे पार्टी को नुकसान पहुचा सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow