आयुर्वेद औषधालय सूरौठ में अंधता निवारण कैंप आज
कमेटी सदस्यों ने लोगों से अधिक से अधिक लाभ उठाने कि अपील की
सूरौठ - मीडिया प्रभारी रामप्रताप पाराशर ने बताया कि सूरौठ में दिनांक 11 को जीवन ज्योति फाउंडेशन के तत्वाधान में अंधता निवारण कैंप सुबह 10 बजे से 12:15 बजे तक यह कैंप आयुर्वेद औषधालय सूरौठ में आयोजित होगा ।
इस कैंप के माध्यम से मोतियाबिंद की जरूरतमंद रोगियों को चिन्हित किया जाएगा एवं नेत्र संबंधित सभी बीमारियों की चिकित्सा एवं उपचार किया जाएगा ।
आपको बता दें कि अंधता निवारण कैंप प्रत्येक पंचायत स्तर पर कराए जाएंगे कैंप के माध्यम से मोतियाबिंद रोगियों को चिन्हित किया जाएगा ताकि उनके ऑपरेशन जिला चिकित्सालय में कराए जा सके ।
इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य बृजेश भारद्वाज, मीडिया प्रभारी रामप्रताप पाराशर, समाजसेवी रजनीश मीणा, विश्राम मीना, मुकेश शर्मा, असलम खान, गौरव सिंघल द्वारा नगर पालिका सूरौठ थानाधिकारी का स्वागत किया गया
What's Your Reaction?







