प्रदेशव्यापी आंदोलन का असर, शाहपुरा की ग्राम पंचायतों में पेन डाउन
शाहपुरा।
पंचायती राज विभाग के अंतर्गत पंचायत समिति शाहपुरा की समस्त ग्राम पंचायतों में कार्यरत मंत्रालयिक कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को दोपहर बाद पेन डाउन हड़ताल की।
कर्मचारियों ने बताया कि 1 जून से प्रदेशभर में मंत्रालयिक कर्मचारियों का राज्यव्यापी आंदोलन जारी है। आंदोलन के तीसरे चरण के तहत ग्राम पंचायत एवं पंचायत समिति स्तर के कार्यालयों में कार्य का बहिष्कार कर पेन डाउन रखा गया।
मंत्रालयिक कर्मचारी स्वतंत्र कार्य विभाजन, कैडर रिव्यू, नोशनल परिलाभ, अंतरजिला स्थानांतरण, हार्ड ड्यूटी एलाउंस तथा अतिरिक्त पंचायत भत्ता सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं।
पेन डाउन हड़ताल के चलते पंचायत समिति शाहपुरा एवं क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक कार्य प्रभावित रहे। कर्मचारियों ने मांगों के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जा
एगा।
What's Your Reaction?







