धर्मेंद्र टाक के निवास पर हुई शॉर्ट फिल्म *यो रिश्तो* की शूटिंग

Oct 30, 2025 - 20:35
 0  110
धर्मेंद्र टाक के निवास पर हुई शॉर्ट फिल्म   *यो रिश्तो* की शूटिंग

 अजमेर।निर्देशक भंवर सिंह के निर्देशन में अजमेर में बन रही *यो रिश्तो* शॉर्ट मूवी का मुहूर्त शर्ट के साथ आरंभ हुई अजमेर में बन रही शॉर्ट फिल्म यो रिश्तो की शूटिंग धर्मेंद्र टाक के निवास स्थान पर की गई ।

जिसमें मुहूर्त शॉट GSS प्रदेश उपाध्यक्ष: धर्मेंद्र टाक ने दिया ।

धर्मेंद्र टाक,विजय शर्मा कनिष्क भाटी, किरीट भाई,महेंद्र सिंह, कल्पना भार्गव,ताहिर हुसैन,जितेंद्र सांखला,प्रेमचंद कहार, आंचल शर्मा,हिमांशी सैनी ने भी अभिनय किया।

 राजस्थान वेस्टर्न कास्टिंग द्वारा शॉर्ट मूवी में मीका व महेंद्र सिंह ने आर्टिस्ट उपलब्ध करवाए गए और फिल्म में डायरेक्ट ऑफ फोटोग्राफ़ी मयंक सैनी की।

हॉलीवुड की फिल्म में अजमेर के सैनी समाज के दो अभिनेता दुर्गेश गहलोत और धर्मेंद्र टाक नजर आएंगे।

हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग जैसलमेर में काफी दिनों से चल रही है ,जिसमें अभिनय का प्रदर्शन बहुत अच्छे से निभाया है, याद रहे इन दोनों का अभिनय जोली एलएलबी पार्ट 3 मे अक्षय कुमार, अरशद वर्सी, अमृता राव, हुमा कुरैशी के साथ काम कर चुके है।

हॉलीवुड की फिल्म डेनियल पार्ट 2 मे भी वर्तमान में काम कर रहे हैं।

 सन 2013 में दि बुक ऑफ दि डेनियल फिल्म आई थी जिसका यह दूसरा पार्ट है।

इस हॉलीवुड मूवी में कोऑर्डिनेटर नरेश कुमार और दुर्गेश गहलोत के द्वारा अजमेर के काफी कलाकारों को मौका दिया गया है।

यह कई वर्षों से इस कार्य में लगे हुए हैं ,जौली एलएलबी पार्ट 3 में भी इन्होंने कई कलाकारों का मौका दिया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow