*मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा भामाशाह रमेश पहाड़िया को किया राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान से सम्मानित*

Jun 30, 2025 - 12:55
Jun 30, 2025 - 12:56
 0  2
*मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा   भामाशाह रमेश पहाड़िया को किया राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान से सम्मानित*
*मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा   भामाशाह रमेश पहाड़िया को किया राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान से सम्मानित*
*मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा   भामाशाह रमेश पहाड़िया को किया राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान से सम्मानित*

राजेन्द्र खटीक शाहपुरा!

जयपुर/जयपुर स्थित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल जवाहर नगर निजी स्कूल के सभागार में आयोजित 29वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदेश के भामाशाहों को सम्मानित किया गया।

 साथ मे शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार मदन दिलावर की अध्यक्षता रही।इस अवसर पर माननीय उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा विशिष्ठ अतिथि के रूप मे समारोह में उपस्थित रहे।

 दिंन्न् दूखी जीवो की सेवा परमेश्वर का पूजन हों घर आये हुए के आँशु पूछे खुशहाली हर आँगन हों इन्ही भावनो से ओत प्रोत मानव सेवा में समर्पित, वरिष्ठ समाज सेवी, वरिष्ठ भामाशाह, पहाड़िया बिल्डर्स के मालिक, जिला खटीक महासभा समिति अध्यक्ष , स्वामी परमानंद भारती सेवा समिति देवली के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद पहाड़िया सवाई माधोपुर ने चौथ का बरवाड़ा मे सरकारी स्कूल मे 31×50 के दो होल का निर्माण करवाया।

ऐसे हि प्रमुख भामाशाह का सम्मान समारोह शिक्षा विभाग द्वारा रखा गया जिसमे राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर तथा उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा द्वारा रमेश पहाड़िया का शॉल ओढाकर प्रतीक चिन्ह देकर मान सम्म्मान किया गया। इस अवसर पर स्वामी परमानंद भारती सेवा समिति देवली के दर्जनों पदाधिकारी ने भाग लिया। समिति ने प्रदेश अध्यक्ष रमेश पहाड़िया का सम्मान करते हुए स्वामी परमानंद भारती सेवा समिति ने खुशी का इजहार किया एवं समिति ने रमेश पहाड़िया को शोल,साफा एवं माला पहनाकर कर स्वागत एवं मान सम्मान किया। साथ मे महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष मानसी साखला द्वारा पहाड़िया की धर्मपत्नी मनभर पहाड़िया का प्रतीक चिन्ह, माला एवं शोल ओढाकर मान सम्मान किय गया। पहाड़िया के सम्मान के दौरान स्वामी परमानंद भारती सेवा समिति की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष मानसी साखला संरक्षक अमित भारती महाराज देवली , उपाध्यक्ष राधेश्याम पहाड़िया नेनवा, संगठन मंत्री गौरी शंकर नागोरा जयपुर , संयुक्त सचिव राम प्रताप तंवर जयपुर , सीकर जिला अध्यक्ष बाबू लाल चौहान गूहाला , सदस्य कैलाश साखला जयपुर, मिठा लाल राजोरा सवाई माधोपुर, राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त जगदीश चावला नावा, पत्रकार नाथू सिंह किराड़ निवाई यह कार्यक्रम न केवल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले भामाशाहों के प्रति सम्मान का प्रतीक था, बल्कि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पारदर्शी प्रशासन को सुदृढ़ बनाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow