"ऐ वन फल एवं सब्जी मंडी ’’ के नवीन प्रतिष्ठान का शुभारम्भ
राजसमंद। जिले के केलवा स्थित धायला रोड बस स्टैंड पर " ऐ वन फल एवं सब्जी मंडी ’’ के नवीन प्रतिष्ठान का शुभारम्भ शनिवार सुबह 10 बजे किया गया।
प्रतिष्ठान संचालक कैलाश चन्द्र माली ने बताया कि केलवा वासियों की अत्यधिक मांग पर केलवा में फल सब्जी के शोरूम का शुभारंभ आज कुया गया।
केलवा वासियो की भावना को ध्यान में रखते हुए केलवा में यह पहले फल-सब्जी मंडी के शोरूम की शुरूआत की गई है।
उन्होंने बताया कि यहां शहर वासियों को सभी प्रकार के ताजा फल व सब्जियां एक ही जगह रियायती रेट पर मिल सकेगी।
इस अवसर पर हीरालाल माली, किशन लाल माली, बंशीलाल माली , कैलाश माली,गणेश माली, गोपीलाल माली, नंरंश, नाथु ,मुकेश, गोपाल व बड़ी संख्या में फल-सब्जी विक्रेता, थोक व्यापारी और अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?







