अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरूद्ध बडी कार्यवाही।

Nov 21, 2025 - 19:54
 0  100
अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरूद्ध  बडी कार्यवाही।

फरार चल रहै दो आरोपी गिरफतार

भीलवाडा ।अवैध मादक पदार्थाें की तस्करी की रोकथाम हेतु कार्यवाही करते हुए फरार चल रहै दो आरोपीयो को गिरफतार किया।

कोटड़ी थाना अधिकारी ने बताया कि पूर्व में पुलिस थाना काछोला व बडलियास द्वारा अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा परिवहन के विरूद्ध अलग-अलग कार्यवाही करते हुए 46 किलोग्राम व 54.310 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा बरामद किया गया व तस्करी करते हुये तस्कर कैलाश चन्द्र पिता गणेश जाट निवासी खटवाडा पुलिस थाना बिगोद व लादु लाल पिता शम्भु लाल देवासी निवासी माकलिया पुलिस थाना माण्डलगढ को गिरफतार किया गया था ।

तस्करी मे प्रयुक्त स्वीफ्ट कार व क्रेटा को भी जब्त किया गया था।

 लेकिन आरोपी गोपाल लाल बंजारा व विनोद कुमार उर्फ भाउ गिरफ्तारी के भय से ठिकाने बदल बदल कर फरारी काट रहे थें ।

 पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दबिष देकर फरार अभियुक्तों गोपाल बंजारा व विनोद कुमार उर्फ भाउ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेष किया गया ।

जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।

अनुसंधान जारी है।

गठित विशेष टीम:-

 1. महावीर प्रसाद पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना कोटडी जिला भीलवाडा

 2. मोती राम कानि. 454 पुलिस थाना कोटडी जिला भीलवाडा

3. अर्जुन राम कानि. 99 पुलिस थाना कोटडी जिला भीलवाडा

4. मनीष कुमार कानि. 854 पुलिस थाना कोटडी जिला भीलवाडा

5. राकेष कुमार कानि. 153 पुलिस थाना कोटडी जिला भीलवाडा

6. . राकेष कुमार कानि. 2078 पुलिस थाना कोटडी जिला भीलवाडा

 नाम पता आरोपीः-

01 गोपाल लाल बंजारा पिता शंकर लाल बंजारा निवासी संतोषपुरा पुलिस थाना शाहपुरा जिला भीलवाडा।

02 विनोद कुमार उर्फ भाउ पिता रतन लाल दरोगा उम्र 23 साल निवासी सुवाणिया पुलिस थाना बेंगू जिला चितौडगढ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow