ग्राम पंचायत मोखुंदा में हेल्प डेस्क चरम पर

Nov 19, 2025 - 15:26
 0  171
ग्राम पंचायत मोखुंदा में  हेल्प डेस्क चरम पर

मोखुंदा परिगणना प्रपत्र भरने का कार्य तेज़

रायपुर मोखुंदा क्षेत्र स्थित पंचायत स्तर पर फोटो युक्त मतदाता सूचियों का गहन पुननिर्क्षण कार्य किया जा रहा है।

इसके तहत मतदाताओं को आ रही समस्याओं के लेकर हेल्प डेस्क सुपर वाइजर किशन जी खटीक ने बूथ लेवल ऑफिसर सहायक ऑफिसर आंगनवाड़ी कर्मचारी सहित मोखुंदा के सभी विभाग के साथ बैठक कर त्वरित कार्य करने की सलाह दी।

एवं हेल्प डेस्क के माध्यम से सभी मतदाताओं को आ रही समस्याओं का समाधान करने एवं 2002 मतदाता सूची उपलब्ध करा कर किसी भी तरह की समस्या का समाधान किया जाए मोहम्मद अशरफ रंगरेज ने बताया कि परिगणना प्रपत्र भरने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।

 सुपर वाइजर किशन जी खटीक स्वयं पूरे अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं ओर बताया कि यह अभियान 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक चलेगा जिसमे फार्म वितरण, संग्रह ओर डिजिटलीकरण तीनों प्रक्रिया एक साथ चल रही हैं।

 उन्होंने बताया कि डिजिटलीकरण की रफ्तार भी चरम पर है।

 मतदाता सूचियों का गहन पुननिर्क्षण कार्य बूथ लेवल ऑफिसर भगवती लाल लोहार नारायण लाल गुजर , ललित कुमार टेलर, सुनील कुमार जाट, एवं सहायक बूथ लेवल ऑफिसर नरेंद्र सिंह राठौड़, नवल किशोर, गुलाब चंद्र बुनकर, जगदीश बैरवा, अमर सेन मीणा, मोती लाल मीणा, सहित जनप्रतिनिध बूथ लेवल एजेंट ठाकुर सोनी कमरुद्दीन शोरगर सहित ग्रामीण अनिल सालवी संजय शर्मा प्रकाश टांक हाजी मोहमद जुल्फिकार शाह विनोद रैगर मोहम्मद अशरफ रंगरेज सहित सैकड़ो लोग इस अभियान को गति देने में सहयोग कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow