हरिद्वार से अस्थि विसर्जन कर लोट रहे परिवार की सड़क हादसे में सात की मौत

Sep 14, 2025 - 22:00
 0  440
हरिद्वार से अस्थि विसर्जन कर लोट रहे परिवार की सड़क हादसे में सात की मौत

फूलिया: कस्बे में शौक की लहर

 शाहपुरा के फुलिया कला के एक ही परिवार के सात लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। राजधानी में शनिवार देर रात एक ऐसा हादसा हुआ जिसने हर किसी को स्तब्ध कर दिया।

 शिवदासपुरा थाना इलाके के प्रहलादपुरा के पास रिंग रोड पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और सीधे 16 फीट नीचे अंडरपास में भरे पानी में जा गिरी।

 इतनी जोरदार टक्कर के बाद कार पानी में उलटी होकर फंस गई ।

 उसमें बैठे किसी को बचने का मौका ही नहीं मिला। रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे जब स्थानीय लोगों ने अंडरपास में डूबी हुई कार देखी, तब इस दर्दनाक हादसे कीजानकारी सामने आई।

तुरंत पुलिस को खबर दी गई और मौके पर डीसीपी साउथ राजर्षि राज वर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे।

क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया तो अंदर का मंजर रोंगटे खड़े कर देने वाला था।

दो मासूम बच्चों समेत सात लोगों की लाशें कार के भीतर पड़ी थीं।

 हरिद्वार से अस्थि विसर्जन कर लौट रहे थे।

"मृतकों की पहचान "

एसएचओ सुरेंद्र सैनी ने बताया की सांगानेर जयपुर निवासी रामराज वैष्णव( 38 )पत्नी मधु( 36) और बेटा रुद्रा (14) महीने का तथा फुलिया कला भीलवाड़ा निवासी उनके रिश्तेदार अशोक वैष्णव उर्फ कालू (47 )उनकी पत्नी सीमा देवी उम्र (45 )बेटे रोहित उम्र( 23) और पोते गजराज उम्र तीन वर्ष की मौत हो गई ।

रामराज टैक्सी चलाते हैं उनके चार बेटियां हैं कालूराम के पिता का निधन हो गया था शुक्रवार को तिये की बैठक के बाद दोनों परिवार के सात लोग अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार गए थे।

अस्थि विसर्जन कर देर रात कार से जयपुर लौट रहे थे लौटते वक्त यह हादसा हो गया उक्त हादसे की खबर कस्बे में लगते ही शोक की लहर छा गई ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow