त्रिमूर्ति चौराहे से बालाजी छतरी तक रोशनी का नज़ारा

Oct 21, 2025 - 21:24
 0  116
त्रिमूर्ति चौराहे से बालाजी छतरी तक रोशनी का नज़ारा

दीपावली पर शाहपुरा नगर पालिका की शानदार सजावट

शाहपुरा। दीपावली पर्व को लेकर नगर पालिका शाहपुरा द्वारा शहर को आकर्षक रोशनी और रंगीन सजावट से सजाया गया है।

त्रिमूर्ति चौराहे से लेकर बालाजी छतरी तक सड़कों, डिवाइडरों और चौक-चौराहों को रंग-बिरंगी लाइटों और झालरों से सजाया गया है।

 शाम ढलते ही पूरा बाजार जगमग रोशनी से नहाया हुआ नजर आता है।

नगर पालिका के इस प्रयास की हर ओर सराहना हो रही है।

 वहीं, त्योहार के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था के तहत जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिन पर पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी जारी है।

थाना पुलिस और प्रशासन की टीमें भी लगातार गश्त कर रही हैं ताकि दीपावली का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow