गुरुकुल पब्लिक स्कूल लाम्बिया खुर्द में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास से आयोजित
बनेड़ा -
उपखण्ड सर्किल के लाम्बियाखुर्द ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिसके पश्चात विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नृत्य, नाटक एवं देशभक्ति गीतों ने उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
विशेष रूप से नेशनल स्तर पर हैंडबॉल में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली छात्रा कोमल जाट को सम्मानित किया गया, जिससे अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा मिली।
विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश जाट ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया।
What's Your Reaction?







