पूर्वांचल समाज के लोगों को भी मिले सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी ---अनुराधा झा
भीलवाड़ा। पूर्वांचल जनचेतना समिति चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ओएसडी आनंद
शर्मा से उनके एक दिवसीय भीलवाड़ा प्रवास के दौरान शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर ट्रस्ट की पदाधिकारी अनुराधा झा ने संस्था द्वारा संचालित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से सामाजिक, शैक्षणिक ,धार्मिक आयोजन एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संस्था द्वारा भीलवाड़ा शहर में प्रतिवर्ष भव्य कांवड़ यात्रा छठ महोत्सव बिहार दिवस राजस्थान दिवस प्रतिभा सम्मान समारोह महिला सम्मान समारोह जैसे विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में आम जनों की भागीदारी होती है इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नियमित रूप से खेलकूद के भी विभिन्न कार्यक्रम क्रमशः क्रिकेट,कुश्ती,हॉकी, फुटबॉल जैसे आयोजन आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने आगे बताया कि पूर्वांचल वासियों की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाने के लिए ट्रस्ट द्वारा पिछले दो वर्षों से बिहार स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिससे समाज में एकता एवं सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा मिल रहा है। इसके अतिरिक्त संस्था द्वारा महिला उत्पीड़न के खिलाफ जागरूकता अभियान, आरटीई के तहत बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के प्रयास सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर भी कार्य किया जा रहा है। भेंट के दौरान पदाधिकारी शिल्पी सिंह एवं पूनम झा द्वारा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने जनहित के कार्यों में प्रशासनिक सहयोग एवं मार्गदर्शन का आग्रह किया। साथ ही पूर्वांचल वासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने और उ
What's Your Reaction?







