अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा की सहाड़ा तहसील कार्यकारिणी का गठन,

Jun 11, 2026 - 10:25
 0  137
अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा की सहाड़ा तहसील कार्यकारिणी का गठन,

पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

गंगापुर।

 अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री बृजेश पारीक के निर्देशानुसार तथा जिला अध्यक्ष शंभू पारीक एवं जिला उपाध्यक्ष जुगनू तिवारी की अनुशंसा पर तहसील अध्यक्ष मुकुल पंचोली ने सहाड़ा तहसील कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की।

तहसील अध्यक्ष मुकुल पंचोली ने बताया कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने एवं समाजहित के कार्यों को गति प्रदान करने के उद्देश्य से सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं। नई कार्यकारिणी में अरविन्द दाधीच, शिवलाल सुखवाल, गोवर्धनलाल शर्मा एवं कमलकांत शर्मा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं अविनाश व्यास को कोषाध्यक्ष, अंशुल सुखवाल को सचिव, दिलीप उपाध्याय को संगठन मंत्री तथा जय उपाध्याय को सदस्यता प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज शर्मा एवं जयदीप त्रिवेदी ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिला उपाध्यक्ष जुगनू तिवारी एवं तहसील अध्यक्ष मुकुल पंचोली ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम के गठन से सहाड़ा क्षेत्र में संगठन को नई मजबूती एवं गति मिलेगी।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए समाजहित, संगठन विस्तार एवं विप्र समाज की एकता के लिए पूर्ण निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक के दौरान 28 जून 2026 को भीलवाड़ा में आयोजित होने वाले युवक-युवती परिचय सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। साथ ही समाजबंधुओं से अधिकाधिक संख्या में सम्मेलन में सहभागिता करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में प्रवीण शर्मा, मनोज शर्मा, जयदीप त्रिवेदी, श्यामसुंदर व्यास, ऋषि शर्मा, गोपाल पारीक, सुशील व्यास, मुकेश पारीक, संजय व्यास, रमेश जोशी, जुगनू तिवारी, कला व्यास, प्रेमशंकर व्यास, ओमप्रकाश उपाध्याय एवं दिलीप तिवारी सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow