पुर में परचम कुशाई की रस्म अदा, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ आयोजन

Jun 16, 2026 - 16:24
 0  95
पुर में परचम कुशाई की रस्म अदा, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ आयोजन

पुर (भीलवाड़ा)।

उपनगर पुर में आज कौम पठान समाज एवं हुसैन कमेटी के तत्वावधान में परचम कुशाई की रस्म अकीदत और उत्साह के साथ अदा की गई। कार्यक्रम का आयोजन हुसैन कमेटी के सदर एवं मोहर्रम लाइसेंसधारी ईदु पठान के नेतृत्व में किया गया।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खेल मोहल्ले में आयोजित परचम कुशाई की रस्म में समाज के सैकड़ों युवक-युवतियों, महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और धार्मिक नारों के बीच श्रद्धापूर्वक रस्म अदा की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मोहर्रम की परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का संदेश दिया। आयोजन शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow