*योग दिवस पर जांगिड समाज छात्रावास भवन में होगा सामूहिक योगाभ्यास*

Jun 20, 2026 - 13:19
 0  14
*योग दिवस पर जांगिड समाज छात्रावास भवन में होगा सामूहिक योगाभ्यास*

भीलवाड़ा ।

 पतंजलि परिवार, श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज विकास समिति एवं भारत विकास न्यास भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जांगिड़ समाज छात्रावास भवन में विशाल सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन होगा।

 भारत स्वाभिमान न्यास के जिला महामंत्री प्रेम शंकर जोशी के अनुसार योग दिवस आयोजन को भव्यता प्रदान करने हेतु जांगिड़ समाज के संरक्षक जय किशन सीलक , रामपाल किंजा, पतंजलि परिवार के भूपेंद्र मोगरा, गोविंद सोडाणी के मार्गदर्शन में 17 जून से ही योग शिविर आयोजित कर पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी भंवरलाल शर्मा, नीरा मेहता, पीयूष शर्मा, योग शिक्षक दुर्गा लाल जोशी द्वारा प्रोटोकॉल के अनुसार नियमित योग प्राणायाम का दक्षता से अभ्यास करवाया जा रहा है।

आज भारत विकास न्यास के रजनीकांत आचार्य, गोपी किशन पाटोदिया के आतिथ्य में योगासन प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई जिसमें विजेताओं को महिला पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी नीरा मेहता की ओर से नि:शुल्क टि-शर्ट वितरित की गई ।

योग शिक्षक पुनित शर्मा ने एडवांस आसनों का प्रदर्शन किया। परसराम ओड आदि ने शीर्षासन एवं अन्य कठिन आसनों का प्रदर्शन किया।

 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को सफल बनाने हेतु जांगिड़ समाज अध्यक्ष श्यामलाल सीलक, महासचिव सत्य प्रकाश सीलक, कोषाध्यक्ष प्रहलाद चौयल, सचिव महावीर किंजा सहित गोपाल दायमा, रामेश्वर सीलक तन मन धन से सहयोग कर सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था कर रहे हैं।

योग दिवस पर तीन पीढ़ी एक साथ योग करने वाले, श्रेष्ठ योग साधकों एवं योग शिक्षकों एवं योगासन प्रतियोगिता में विजेता बालकों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow