पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने रखा करवाचौथ का व्रत

Oct 11, 2025 - 08:24
 0  127
पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने रखा करवाचौथ का व्रत

भीलवाड़ा।शहर के उपनगर पुर क्षेत्र की विवाहित महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और पारिवारिक मंगलकामना हेतु करवाचौथ के दिन श्रद्धा, विश्वास और सौंदर्य के पर्व करवा चौथ का व्रत विधि-विधानपूर्वक संपन्न किया।

सुनीता पलोड़ बताया कि सुहागिनों ने पारंपरिक श्रृंगार के साथ लक्ष्मी नारायण बड़ा मंदिर में चौथ माता की पूजा-अर्चना कर चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित किया तथा अपने पतियों के कल्याण और लंबी आयु हेतु मंगलकामनाएँ कीं।

दिनभर निराहार रहकर संध्या बेला में चाँद के दर्शन के साथ व्रत का पारायण किया गया।

इस अवसर पर रितु पलौड़, रीना पलौड़, निर्मला पलौड़, भगवती देवी,रेखा,दीपिका सहित अनेक महिलाओं ने उत्साह पूर्वक आस्था और पति के प्रेम का त्यौहार मनाया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow