*गुरला में सुहागिनों ने बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया करवा चौथ का व्रत*

Oct 10, 2025 - 22:51
 0  93
*गुरला में सुहागिनों ने बड़े उत्साह और श्रद्धा  के साथ मनाया  करवा चौथ का व्रत*

गुरला (बद्रीलाल माली)

भीलवाड़ा।नेशनल हाईवे 758 स्थित गुरला में उल्लास के साथ मनाया करवा चौथ व्रत, महिलाओं ने मांगी सुहाग की लंबी आयु ।

यूं तो चांद हर रात दिखता है, लेकिन शुक्रवार की रात में चांद का  दीदार होते ही करवाचौथ का व्रत पूर्ण हो गया।

पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर चांदनी रात में सोलह श्रंगारों से सजी सजनी ने चांद का दीदार करने के बाद व्रत तोड़ा।

 करवाचौथ का व्रत चांद के दीदार के साथ खत्म हो गया।

 पति के स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए किया जाने वाला करवा चौथ का व्रत हर विवाहित स्त्री के जीवन में एक नई उमंग लाता है।

आज करवाचौथ के मौके पर गांवों में महिलाएं सोलहों श्रृंगार से सजी हुईं थीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow