पैसे लूटने एवं जान से मारने की नीयत से किया चाकू से हमला

Oct 10, 2025 - 15:39
 0  249
पैसे लूटने एवं जान से मारने की नीयत से किया चाकू से  हमला

भीलवाड़ा

जिले के बागोर थाना क्षेत्र में रामप्रसाद माली नास्ता सेंटर की दुकान चलाता है ।

आज सुबह करीब 8 बजे चंद्रशेखर शर्मा एवं उसके साथियों ने मिलकर रामप्रसाद माली पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

 भगवान लाल माली ने पुलिस थाना बागोर में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमे बताया कि मेरा भतीजा रामप्रसाद नास्ता सेंटर चलाता है।

आज सुबह करीब 8 बजे वह पोया की प्लेट लगा रहा था ,तभी पैसे लूटने एवं जान से मारने की नीयत से आये चन्द्रशेखर शर्मा पिता लादुलाल शर्मा निवासी बागोर व उसके साथियों ने हमला कर दिया ।

 हमले का विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से आए चंद्रशेखर शर्मा व उसके साथियों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया।

 रामप्रसाद के लहुलुहान होकर  गिर जाने के बाद चंद्रशेखर व उसके साथियों ने दुकान में पड़े सामान को बाहर फेकने की कोशिश की। और घायल अवस्था मे पड़े रामप्रसाद को भी लातो चुसों से मारपीट करने लगे ।

आस पास के पड़ोसी बीच बचाव करने आये तो उन्हें भी गाली गलोच कीया और हथियार दिखाकर डराने धमकाने लगे, भीड़ को इकट्ठा होता देख आरोपी व उसके साथी भाग गये।

 सूचना पर मय जाप्ते के बागोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रामप्रसाद को घायल अवस्था में हॉस्पीटल लेकर गई, लेकिन ज्यादा खुन बहने कि बजह से उसे भीलवाड़ा रेफर किया गया है।

रिपोर्ट के माध्यम से

आरोपीयो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करवाने मांग की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow