चिड़खेड़ा में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन, भाई-बहन के अटूट प्रेम से महका गांव
बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, भाइयों ने रक्षा का संकल्प लेकर भेंट किए उपहार
सहाड़ा। ग्राम पंचायत चिड़खेड़ा में रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही गांव के घर-आंगनों में रक्षाबंधन की रौनक नजर आई। बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और उनकी कलाई पर प्रेम, स्नेह एवं विश्वास की राखी बांधी।
राखी बांधते हुए बहनों ने भाइयों की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को स्नेहपूर्वक उपहार भेंट किए और जीवनभर उनकी रक्षा करने तथा हर सुख-दुख में साथ निभाने का संकल्प लिया।
दूर-दराज से पहुंचे भाई-बहन
रक्षाबंधन के अवसर पर परिवारों में मिठाइयां बांटी गईं और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। गांव से बाहर रहने वाले कई भाई-बहन भी रक्षाबंधन मनाने अपने पैतृक गांव पहुंचे। इसके चलते गांव की गलियों और घर-आंगनों में दिनभर चहल-पहल बनी रही।
पर्व के दौरान भाई-बहन के बीच प्रेम, अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिला। रक्षाबंधन ने एक बार फिर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की मिठास और आपसी प्रेम को मजबूत किया।
पूरे चिड़खेड़ा गांव में रक्षाबंधन की खुशियां देर शाम तक छाई
रहीं।
What's Your Reaction?







