मजदूर दिवस पर फैक्ट्री में कारीगर की मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा
भीलवाड़ा।रीको औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री में कार्यरत एक मजदूर की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार फोर्थ फेस क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मृतक की पहचान घनश्याम वैष्णव (निवासी उज्जैन), हाल निवासी मीरा सर्कल के पास के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि वह नाइट शिफ्ट में कारीगर के रूप में कार्यरत था। आज सुबह करीब 7 बजे फैक्ट्री में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 43 वर्ष बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए, वहीं प्रताप नगर थाने से पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। घटना के बाद बड़ी संख्या में मजदूर एकत्रित हो गए और मुआवजे की मांग को लेकर विरोध जताया।
आरोप है कि काफी समय बीतने के बावजूद फैक्ट्री मालिक मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे मजदूरों में आक्रोश बढ़ गया।
आज विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर हुई इस घटना ने मजदूरों की स्थिति और उनके अधिकारों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि मजदूर संगठनों और प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को कितनी सहायता प्रदान की जाती है।
What's Your Reaction?







