*फंदे से लटका मिला पुलिसकर्मी का शव, मचा हड़कंप।*

May 2, 2026 - 13:30
 0  119
*फंदे से लटका मिला पुलिसकर्मी का शव, मचा हड़कंप।*

भीलवाड़ा/जिले से एक थाना क्षेत्र से बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

 यहां कारोई थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) विष्णु कुमार (42) ने शनिवार सुबह थाने की मेस में पंखे के कड़े से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आला अधिकारियों में शोक की लहर छा गई।

मिली जानकारी के अनुसार, एएसआई विष्णु कुमार ने शुक्रवार की रात को अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ मेस में बैठकर सामान्य रूप से भोजन किया था।

उस वक्त तक सब कुछ बिल्कुल सामान्य लग रहा था और उनके व्यवहार में किसी भी तरह का तनाव नजर नहीं आया। लेकिन मैं आज सवेरे उसका शव फंदे से लटका मिला, जिसके चलते अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow