शाहपुरा जिले की बहाली की मांग को लेकर 11वां स्मरण पत्र सौंपा

Apr 28, 2026 - 16:50
 0  52
शाहपुरा जिले की बहाली की मांग को लेकर 11वां स्मरण पत्र सौंपा

सुभाष व्यास शाहपुरा भीलवाड़ा

शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति द्वारा शाहपुरा को पुनः जिले का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन एक वर्ष चार माह बाद भी लगातार जारी है।

 समिति ने मंगलवार को “ब्लैक डे” के अवसर पर मुख्यमंत्री के नाम 11वां स्मरण पत्र सौंपा।

संघर्ष समिति के महासचिव एडवोकेट कमलेश मुंडेतिया ने बताया कि 28 अप्रैल को प्रातः 10:15 बजे उपखंड कार्यालय शाहपुरा के बाहर समिति सदस्यों, अधिवक्ताओं एवं आमजन ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान “शाहपुरा जिला बहाल करो” के नारे लगाए गए और रैली के रूप में विरोध जताया गया।

समिति अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा एवं संयोजक रामप्रसाद जाट के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में शाहपुरा को पुनः जिला बनाने के पूर्व में किए गए वादे को याद दिलाया गया। गौरतलब है कि 28 दिसंबर 2024 को शाहपुरा का जिला दर्जा समाप्त किए जाने के बाद से ही स्थानीय जनता प्रत्येक माह की 28 तारीख को “ब्लैक डे” के रूप में मना रही है।

 इसी क्रम में अभिभाषक संस्था शाहपुरा द्वारा 28 अप्रैल को न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करते हुए कार्य स्थगन रखा गया।

 समिति अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा ने बताया कि लगभग 11 माह पूर्व जयपुर में मुख्यमंत्री के साथ, शाहपुरा विधायक की मौजूदगी में वार्ता हुई थी, जिसमें शाहपुरा को पुनः जिला बनाने का सकारात्मक आश्वासन मिला था। बावजूद इसके अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, जिससे आमजन में रोष व्याप्त है।

 संयोजक रामप्रसाद जाट ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

महासचिव कमलेश मुंडेतिया ने कहा कि संघर्ष समिति जनता से किए गए वादों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जब तक शाहपुरा को पुनः जिला घोषित नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।

 इस अवसर पर सहसंयोजक सूर्यप्रकाश ओझा, संरक्षक सत्यनारायण पाठक, हाजी उस्मान मोहम्मद छिपा, राजेन्द्र पांडे, प्रॉपर्टी एसोसिएशन अध्यक्ष अजय मेहता, उपाध्यक्ष रामेश्वर लाल सोलंकी, कोषाध्यक्ष उदय लाल बेरवा, सह-कोषाध्यक्ष प्रवीण पारीक, सहसचिव नूर मोहम्मद रंगरेज सहित अनेक सदस्य एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow