विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
गंगापुर।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रेंज कार्यालय गंगापुर-सहाड़ा स्थित नर्सरी परिसर में उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर एवं वन विभाग के अधिकारियों द्वारा "एक पौधा लोकतंत्र 2026 के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आमजन से अधिकाधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
कार्यक्रम के दौरान वन विभाग की ओर से क्षेत्रीय वन अधिकारी गीता शर्मा के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया तथा उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में वनपाल तेज सिंह, वनपाल नारायण सिंह, वनरक्षक शंभू सिंह एवं सोनू शर्मा सहित वन विभाग के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित रखने का संदेश
दिया
What's Your Reaction?







