बंशीलाल माली ने अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पद पर किया कार्यभार ग्रहण
भीलवाड़ा।
शिक्षा विभाग में पदोन्नति प्राप्त होने पर बंशीलाल माली ने शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गाडरमाला से स्थानांतरित होकर अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुर, जिला भीलवाड़ा में कार्यभार ग्रहण कर लिया।
पदोन्नति के उपरांत नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने पर विद्यालय परिवार, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों ने बंशीलाल माली का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा विद्यालय के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्यों को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।
विद्यालय स्टाफ ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके अनुभव का लाभ विद्यालय एवं विद्यार्थियों को मिलेगा।
What's Your Reaction?







