धूमधाम के साथ मनाया रक्षाबंधन का पर्व

Aug 20, 2024 - 05:58
 0  122
धूमधाम के साथ मनाया रक्षाबंधन का पर्व
धूमधाम के साथ मनाया रक्षाबंधन का पर्व

सरवाड:-राहुल माली

सरवाड़।शहर सहित समूचे उपखण्ड क्षेत्र में सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास एवम धूमधाम के साथ मनाया गया। जानकारी के अनुसार रक्षाबंधन के पावन पर्व के मौके पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रंग बिरंगी राखियां बांधकर उनका आशीर्वाद लिया वही बदले में भाइयों ने अपनी अपनी बहनों को आशीर्वाद, उपहार व नकद राशि भेंट कर बहनों को वचन दिया कि वे उनके हर सुख दुख में भागीदार रहेंगे और संकट के समय बहनों की मदद के लिए तैयार रहेंगे। भाइयों की कलाई पर राखी बांधने का क्रम सोमवार की सुबह शुरू होकर शाम तक चलता रहा। सोमवार को शहर के विभिन्न बाजारों में खरीददारी के लिए ग्रामीण महिला पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान ग्रामीण महिला पुरुष एवम शहर के लोगो ने विभिन्न दुकानों से रंग बिरंगी राखियां, पानी के नारियल, मिठाई आदि की जमकर खरीददारी की। सोमवार को महिलाओं ने राज्य सरकार की तरफ से विभिन्न आगारो की रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा का लुत्फ उठाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow