तंजीम मुस्लेमीन सेवा सोसायटी द्वारा किया इस्तकबाल
भीलवाड़ा। पुर अंजुमन के नवनिर्वाचित सदर मोहम्मद रमजान सोरगर का उमर शरीफ शाह के बेटे दानिश हुसैन शाह के वलीमे की महफ़िल में तंजीम मुस्लेमीन सेवा सोसायटी द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इस मौके पर उन्हें माला और साफा पहनाकर इस्तकबाल किया गया और समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने नई ज़िम्मेदारियों के लिए मुबारकबाद दी।
इस मुबारक मौके पर, मौलाना सलीम अकबरी ने सदर मोहम्मद रमजान सोरगर को अपनी नेक दुआओं से नवाज़ा और उनके उज्जवल भविष्य तथा अंजुमन की कामयाबी के लिए कामना की।
सदर सोरगर का इस्तकबाल करने वालों में प्रमुख रूप से शहाबुद्दीन शेख, मुबारक हुसैन मुल्तानी, हाजी मोहम्मद इकबाल डायर, हाजी मुश्ताक शेख, बुरहानुद्दीन मंसूरी, अली मंसूरी, जाकिर हुसैन शेख, हाजी जब्बार बिसायती, हाजी मुबारक शाह, अब्दुल हमीद मेव, यासीन घोसी, अब्दुल रहीम कुरैशी, फखरुद्दीन सीलावत, कादर मुल्तानी, और सद्दाम हुसैन शेख शामिल रहे।
इन सभी हस्तियों ने भी माला और साफा पहनाकर सदर मोहम्मद रमजान सोरगर का सम्मान किया।
यह कार्यक्रम सामाजिक एकता और नई नेतृत्व को समर्थन देने का एक बेहतरीन उदाहरण पेश करता है।
What's Your Reaction?







