दुर्गा शक्ति अखाड़ा द्वारा शौर्य संचलन एंव कटार दीक्षा आयोजन
हिंदू हृदय सम्राट टी राजा का भव्य स्वागत
भीलवाड़ा।दुर्गा शक्ति अखाड़ा द्वारा शौर्य संचलन एंव कटार दीक्षा व विशाल हिंदू सभा का आयोजन भीलवाड़ा मे 1 अक्टूबर को किया जा रहा है ।
मुख्य अतिथि के रूप में हिंदू हृदय सम्राट टी राजा का भव्य स्वागत किया जायेगा।
दुर्गा शक्ति अखाड़ा द्वारा बुधवार को 9वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर शौर्य संचलन, कटार दीक्षा व विशाल हिन्दू सभा का भव्य आयोजन रखा गया है।
आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार शौर्य संचलन प्रातः 9 बजे माली समाज का नोहरा, नेहरू रोड से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए हरि सेवा धाम पहुंचेगा।
दोपहर 12 बजे हरि सेवा धाम पर विशाल हिन्दू सभा एवं कन्या भोज का आयोजन होगा।
इस अवसर पर तेलंगाना के लोकप्रिय विधायक व श्रीराम युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू हृदय सम्राट टी. राजा सिंह (टाइगर राजा) मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम को लेकर पूरे भीलवाड़ा शहर में उत्साह का माहौल है। दुर्गा शक्ति अखाड़ा के कार्यकर्ता टी. राजा सिंह के आगमन के सान्निध्य में जगह-जगह बैनर का विमोचन कर रहे हैं।
What's Your Reaction?







