महंत काठियाबाबा ने बागेश्वरधाम सरकार को दिया विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ में आने का निमंत्रण

Jun 4, 2026 - 17:53
 0  17
महंत काठियाबाबा ने बागेश्वरधाम सरकार को दिया विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ में आने का निमंत्रण

हनुमान टेकरी स्थित आश्रम में 8 जून से होगा सप्त दिवसीय विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ

भीलवाड़ा : छोटी हरणी स्थित हनुमान टेकरी आश्रम के महन्त बनवारीशरण काठियाबाबा ने बागेश्वर धाम पहुंच वहां बागेश्वरधाम सरकार पंडित धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री से मुलाकात कर उन्हें पुरूषोत्तम मास के पावन अवसर पर धर्मनगरी भीलवाड़ा शहर में पहली बार 8 से 14 जून तक आयोजित हो रहे सप्त दिवसीय विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ में आने के लिए आमंत्रित किया।

उन्होंने पंडित धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री के बद्रीनाथधाम में अज्ञातवास पूर्ण कर बागेश्वरधाम पधारने पर मंगलकामनाएं व्यक्त की।

शास्त्री ने श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ आयोजन की पूर्ण सफलता के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए भीलवाड़ा में अतिशीघ्र भव्य कार्यक्रम के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए अनुमति प्रदान की। गौरतलब है कि पंडित धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री के सानिध्य में भीलवाड़ा में वर्ष 2024 में भी हनुमंत कथा आयोजन हो चुका है।

उन्हें बताया गया कि श्री हनुमान टेकरी आश्रम में महन्त बनवारीशरणजी के सानिध्य में नियमित धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता हैे। इसी कड़ी में निकट भविष्य में एक भव्य धार्मिक आयोजन की भी तैयारी की जा रही है जिसके बारे में विस्तृत जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी। महंत बनवारीशरण काठियाबाबा ने बताया कि आश्रम में श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ के भव्य आयोजन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां जारी है। इसके लिए 11 कुण्डीय विशाल यज्ञ मण्डप तैयार किया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक एक साथ 44 जजमान आहुति दे सकेंगे।

 महायज्ञ यज्ञाचार्य श्री शारदा सनातन परमार्थ न्यास के वेदाचार्य पंडित मुकेश शास्त्री होंगे। महायज्ञ के साथ इस अवधि में वृन्दावन के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रतिदिन रात 8 बजे से भक्तिपूर्ण रासलीला का भी आयोजन आश्रम परिसर में होगा।

पुरूषोत्तम मास के पावन अवसर पर भगवान श्री हरि माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने हेतु होने वाले विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ में 111 कलशों को लक्ष्मी स्रोत से सिद्ध किया जाएगा। महायज्ञ की पूर्णाहुति होने के बाद यजमानों को लक्ष्मी कलश प्रदान किए जाएंगे।

विशेष औषधियों से हवन दसविद् लक्ष्मी प्राप्ति,ऋण मुक्ति, रोग नाश ओर राष्ट्र कल्याणार्थ के लिए इस महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। महायज्ञ की पूर्णाहुति 14 जून को अभिजीत मुर्हुत में होगी।

आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने में छोटी हरणी के ग्रामवासियों का भी पूरा सहयोग आयोजन समिति को प्राप्त हो रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow