अपराधिक गैंग की मुठभेड से निपटने के लिए किया फायरिंग अभ्यास।

Dec 14, 2025 - 11:03
 0  29
अपराधिक गैंग की  मुठभेड से निपटने के लिए किया फायरिंग अभ्यास।

भीलवाड़ा। जिले में अपराधियों द्वारा फायर आम्र्स के बढते उपयोग को देखते हुए फायरिंग बट पर विभिन्न टीमो के साथ फायरिंग का अभ्यास किया गया।

अभ्यास के दौरान क्युआरटी टीमें एवं विभिन्न डीएसटी टीमें भी शामिल रही।

 अभ्यास के दौरान अपराधियों द्वारा पुलिस पर फायरिंग करने की घटनाओं के दौरान बनने वाली वास्तविक स्थितियों के अनुरूप फायरिंग का अभ्यास किया गया।

इस दौरान अपराधियों पर चलती गाडी से एके 47 से फायर करना, दुरी से फायर करना, भागते हुए अपराधियों पर फायर करना एवं चलती हुई गाडी मे अपराधियो की फायरिंग से स्वयं का बचाव करते हुए फायर कर टायर ब्रस्ट करने जैसी वास्तविक स्थितियो का निर्माण कर फायरिंग का अभ्यास किया गया।

 भीड नियंत्रण हेतु क्युआरटी एवं डीएसटी टीमों द्वारा गैस गन, गैस सैल एवं ग्रेनेड का इस्तेमाल करने के संबंध मे भी अभ्यास किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow