*त्याग और एकता का त्योहार, ईद-उल-अजहा हर्षोल्लास से मनाई*

May 28, 2026 - 19:33
 0  8
*त्याग और एकता का त्योहार, ईद-उल-अजहा हर्षोल्लास से मनाई*

रायपुर,मोखुन्दा।

 त्याग और बलिदान का पावन पर्व ईद-उल-अजहा (बकरा ईद) शनिवार को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोगों ने मोखुंदा स्थित जामा मस्जिद में विशेष नमाज अदा की। नमाज का नेतृत्व मौलाना शकील अख्तर ने किया। नमाज के बाद पूरे देश में अमन और शांति की दुआ मांगी गई।

 इस अवसर पर आम मुस्लिम कमेटी के सदर जनाब कमरुद्दीन शोरगर ने सभी ग्राम वासियों को ईद के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मुबारक बाद पेश करते हुए बताया कि त्योहार पर मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद देते हुए भाईचारे का संदेश दिया ।

*मीडिया प्रभारी मोहम्मद अशरफ रंगरेज मोखुंदा** *ने बताया कि* कौमी एकता का उदाहरण देते हुए विधायक प्रत्याक्षी राजू भाईसाहब, पूर्व विधायक गायत्री देवी,पंचायत समिति रायपुर के प्रधान शिवराज सिंह, रायपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप त्रिवेदी और पीसीसी मेंबर रणदीप त्रिवेदी (मोनू भैया) ने फोन के माध्यम से सभी को ईद की बधाइयाँ दीं।

पूर्व सरपंच भगवानलाल मेवाड़ा, गोपाल सोनी, ने भी पूरे मुस्लिम समाज को बधाई दी। इस पावन मौके पर हाजी जाफर हुसैन शाह, शराफत अली शाह, हजरत अली शाह, सद्दीक मोहम्मद, नीलगर , साहिल मोहम्मद नीलगर, निज़ामुद्दीन शोरगर, इकबाल शोरगर, नूर मोहम्मद, फतह मोहम्मद मंसूरी, जमील मंसूरी, रसीद मंसूरी, फारुख शाह सहित बड़ी संख्या में समाजजनों ने भाग लिया और इस पर्व को भाईचारे और मेल-जोल की मिसाल बना दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow