पुलिस थाना पुर की प्रभावी कार्यवाही
अपहरण व मारपीट के मामले मे दो आरोपी गिरफ्तार
भीलवाड़ा।पुलिस थाना पुर द्वारा 24 घण्टे मे त्वरित कार्यवाही करते हुये एक व्यक्ति का अपहरण कर मारपीट करने के मामले मे आरोपी विनोद जाट व कैलाष नाथ को गिरफ्तार कर घटना मे काम ली गई एक अल्टो कार को भी जप्त किया ।
पुर थानाधिकारी कन्हैया लाल ने बताया कि 4 दिसम्बर गुरुवार को सीमा सुथार पत्नी राजु लाल सुथार निवासी शारदा ड्रीम सिटी गठीला खेडा ने थाने में एक रिपोर्ट पेष की जिसमे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके पति राजुलाल सुथार का अपहरण कर मारपीट करने का आरोप लगाया।
रिपोर्ट में बताया कि 3 दिसम्बर को अभिषेक उर्फ चन्दु जाट ने फोन पर सूचना दी कि एक बिना नम्बर की सफेद रंग की अल्टो गाडी मे 3-4 व्यक्ति आये व राजु लाल सुथार को गाडी मे बिठा कर ले गये।
सिमा सुथार द्वारा अपने पति से फोन पर बात करने पर उसके पति ने 5 लाख रुपये की व्यवस्था करने को कहा और फोन काट दिया गया।
सिमा सुथार की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसन्धान प्रारम्भ किया गया।
पुलिस थानाअधिकारी द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित कर अपहृत राजु सुथार को बडलियास से दस्तयाब किया गया तथा सीसीटीवी फुटेज विष्लेषण, मानवीय आसूचना संकलन एवं परम्परागत पुलिसिंग तरीको को अपनाते हुए विनोद जाट पिता लादु लाल जाट निवासी दांथल एवं कैलाष नाथ पिता देवीलाल नाथ निवासी बडलियास को गिरफतार कर घटना में प्रयुक्त बिना नंबरी अल्टो कार को भी जप्त किया गया।
गठित पुलिस टीमः-
01. कन्हैया लाल पु.नि. थानाधिकारी थाना पुर जिला भीलवाडा
02. ताराचंद यादव सउनि थाना पुर भीलवाडा
03. गजराज हैड कानि थाना पुर भीलवाडा
04. भारत सिंह कानि थाना पुर भीलवाडा
05. जितेन्द्र सिंह कानि थाना पुर भीलवाडा
06. विक्रम सिंह कानि थाना पुर भीलवाडा
07. राजवीर कानि थाना पुर भीलवाडा
08. विनोद कानि थाना पुर भीलवाडा
डी.एस.टी. टीम:-
01. कालु राम धायल हैड कानि.डीएसटी भीलवाडा
02. बनवारी कानि. डीएसटी भीलवाडा
03. असलम मोहम्मद कानि. डीएसटी भीलवाडा
04. घीसु लाल कांस्टेबल डीएसटी भीलवाडा
05. घेवर लाल कांस्टेबल डीएसटी भीलवाडा
गिरफ्तार आरोपी
1. विनोद जाट पिता लादु लाल जाट उम्र 29 साल निवासी दांथल थाना सदर जिला भीलवाडा
2. कैलाष नाथ पिता देवीलाल नाथ उम्र 27 साल निवासी बडलियास थाना बडलियास भीलवाडा आरोपियो के खिलाफ पुर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज है।
What's Your Reaction?







